MP Bhulekh – मध्यप्रदेश भूलेख 2025, खसरा / खतौनी, भूमि का नक्शा देखें

MP Bhulekh – अगर आप मध्य प्रदेश में अपनी भूमि का खसरा खतौनी (MP Land Record) या भू नक्शा देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर जाना होगा। यह पोर्टल भूमि संबंधित सभी जानकारी प्रोवाइड करता है, जैसे कि खसरा नंबर, प्लाट संख्या, भूमि स्वामी का नाम, आदि। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोर्टल की शुरुआत 4 अगस्त 2020 में मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गई थी। इस पोर्टल पर आपको मुफ्त (Free) और भुगतान (Paid) services दोनों ही मिलती है। आप नीचे दी जानकारी की मदद से  MP Bhulekh portal पर अवेलेबल सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है। 

खसरा/खतौनी कैसे देखें?

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप MP Bhulekh पर भू अभिलेख की साधारण प्रतिलिपि (अप्रमाणित प्रति) चेक कर सकते हैं:

  • इसके लिए आपको मध्य प्रदेश के भूलेख पोर्टल एमपी भूलेख https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना है। 
  • जैसे ही आप वेबसाइट के होम पेज पर आएँगे, आपको सबसे पहले ऑप्शन “भू अभिलेख” पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नोटिस आएगा। 

  • इसमें आपको पहले ऑप्शन “क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं?” में yes के ऊपर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भूखंड का विवरण (Plot Details) का एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस Plot Details फॉर्म में आपको अपने भू-भाग की यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, अपने जिला, अपनी तहसील और गांव की जानकारी भरनी है। 
  • अब नीचे की तरफ भू स्वामी, खसरा नंबर व प्लाट संख्या इन तीनो में से किसी भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • लास्ट में आपको सामने लिखा कैप्चा कोड डालकर हरे रंग के विवरण देखे बटन पर क्लिक करना है। 
  • बटन पर क्लिक करते ही भू अभिलेख (खसरा/खतौनी) की साधारण प्रतिलिपि आपके सामने ओपन हो जाएगी। 
  • आप इस साधारण प्रतिलिपि को अपने लैपटॉप और फ़ोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

इस तरह से आप ऊपर दी जानकारी की हेल्प से घर बैठे ही अपनी भूमि की साधारण प्रतिलिपि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

भू स्वामी से खसरा/खतौनी खोजे

  • यदि आप भू स्वामी से खसरा/खतौनी खोजना चाहते है तो आपको एमपी भूलेख के पोर्टल पर भू अभिलेख ऑप्शन पर जाना है। 
  • इसके बाद एक प्लॉट डिटेल्स का फॉर्म ओपन होगा। 

  • इसमें आपको नीचे की तरफ तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • आपको भू-स्वामी को सेलेक्ट करना है। 
  • इसके थोड़ी देर बाद ही भू स्वामी का नाम चुनने का ऑप्शन आएगा। 
  • आपको नाम सेलेक्ट करना है, फिर खसरा/प्लाट नंबर चुनने का ऑप्शन आएगा। 
  • अंत में आपको कैप्चा डालना है और विवरण देखे बटन पर जाना है। 
  • इसके बाद भू भाग विवरण की एक लिस्ट ओपन होगी। 
  • अब आपको खसरा देखे ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद खसरा/खतौनी की रिपोर्ट आपके सामने आ जाएगी। 
  • आप चाहे तो अपनी खसरा/खतौनी की रिपोर्ट को डाउनलोड भी कर सकते है। 

खसरा संख्या से भू-अभिलेख सर्च करें

  • आप खसरा संख्या के जरिए भी भू अभिलेख (खसरा/खतौनी) की साधारण प्रतिलिपि सर्च कर सकते है। 
  • आपको इस फॉर्म में दूसरे ऑप्शन खसरा संख्या को सलेक्ट करना है। 

  • इसके बाद ब्लॉक/खसरा की जानकारी भरनी है। 
  • फिर कैप्चा डालकर विवरण देखे( see details) पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद फॉर्म के बिलकुल नीचे एक लिस्ट ओपन होगी। 

  • इस लिस्ट में से भू-भाग आईडी, ULPIN ID, सर्वेक्षण/ब्लॉक क्रमांक, प्लॉट क्रमांक, भूमि प्रकार, रिकॉर्ड के लिए वर्ष, क्षेत्रफल (हेक्टेयर/वर्ग मीटर), भूमि उपयोग का उद्देश्य, भू-राजस्व, खसरा देखने का ऑप्शन , और नक्शा देखे आदि की जानकरी शामिल होगी। 
  • आपको ULPIN ID चेक करके खसरा देखने का ऑप्शन में बने icon पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश कम्प्यूटरीकृत भूमि अभिलेख प्रपत्र रिपोर्ट सामने आ जाएगी। 
  • अब आप इस रिपोर्ट को अपने लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते है। 

प्लॉट संख्या से खोजे 

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य की आधिकारिक भू-अभिलेख वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना है। 
  • अब होम पेज पर लिखे भू-अभिलेख ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब एक प्लाट डिटेल्स का फॉर्म आएगा। 
  • इसमें निम्नलिखित तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  1.  भू स्वामी, 
  2. खसरा नंबर, 
  3. प्लाट संख्या
  • आपको लास्ट ऑप्शन प्लाट संख्या को सेलेक्ट करना है। 

  • अब इसमें आपको प्लाट संख्या को सेलेक्ट करना है जिसके बाद ब्लॉक सांख्या अपने आप आ जाएगी। 
  • फिर आपको कैप्चा डालकर हरे बटन विवरण देखे पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही फॉर्म के नीचे भूखंड से संबंधित जानकारी (खतौनी) की लिस्ट ओपन होगी। 

  • इस लिस्ट में आपको खसरा देखे के नीचे आंख वाले आइकॉन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने मध्यप्रदेश कम्प्यूटरीकृत भू-अभिलेख खसरा की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी। 
  • आप इस रिपोर्ट को डाउनलोड और प्रिंट आउट दोनों कर सकते है। 

अधिकार अभिलेख कैसे खोजें 

  • आबादी अधिकार अभिलेख खोजने के लिए आपको मध्य प्रदेश के भूमि पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना है। 
  • अब होम पेज पर आबादी अधिकार अभिलेख ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करते ही एक नोटिस आएगा, जिसमे आपको पहले question में yes करना है। 

  • इसके बाद अधिकार अभिलेख चेक करने का एक फॉर्म ओपन होगा। 

  • इस फॉर्म में आपको अपने जिले, तहसील, और गांव को करना है। 
  • फिर आपको नीचे दिए ऑप्शन में से किसी भी एक ऑप्शन को चुनना है। 
  • अब आपको अपने चुने हुए ऑप्शन के अनुसार जानकारी भरनी है। 
  • लास्ट में कैप्चा डालकर विवरण देखे बटन पर जाना है। 
  • ऐसा करते ही फॉर्म के नीचे ही एक भू-स्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण की एक लिस्ट ओपन होगी। 

  • इस लिस्ट में आपको देखे बटन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही अधिकार अभिलेख की रिपोर्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। 
  • आप इस अधिकार अभिलेख की प्रति को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

अभिलेखों की स्कैन प्रतिलिपि (अभिलेखागार दस्तावेज़ (स्कैन) ) को कैसे खोजें?

  • यदि आप अभिलेखों की स्कैन प्रतिलिपि को खोजना चाहते है तो आपको MP Bhulekh पोर्टल पर जाना है। 
  • होम पेज पर अभिलेखागार दस्तावेज़ (स्कैन) ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 

  • अब पहले ऑप्शन में Yes पर क्लिक करना है। 

  • इसके बाद अभिलेखागार प्रतिलिपि का एक फॉर्म ओपन होगा। 

  • इसमें मांगी गई जानकारी भरकर विवरण देखे पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही नीचे की तरफ एक अभिलेख प्रतिलिपि ओपन हो जाएगी। 

  • आप इस अभिलेख प्रतिलिपि को zoom करके भी देख सकते है।

मध्यप्रदेश भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखे

नीचे दी जानकारी की मदद से आप अपने भू-भाग का नक्शा ऑनलाइन देख भी सकते है और आसानी से उसे डाउनलोड भी कर सकते है। 

  • आपको मध्यप्रदेश के आधिकारिक भू-अभिलेख पोर्टल (MP Bhulekh) http://mpbhulekh.gov.in पर जाना है। 
  • अब साइट पर पहुंचने के बाद, भू-भाग नक्शा ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  • अब आपसे सामने कुछ question आएँगे, आपको सिर्फ पहले वाले में यस पर क्लिक करना है। 

  • अब आपके सामने भू नक्शे का एक फॉर्म खुलेगा। 

  • इस फॉर्म में आपको अपने जिले, अपनी तहसील और अपने गांव की जानकारी भरनी है। 
  • फिर कैप्चा डालना है और नक्शा देखे पर क्लिक करना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके village का map ओपन हो जाएगा। 

  • आप साइड में दिए गए “खसरा का विवरण” पर क्लिक करके अपने खसरे का विवरण जान सकते है। 
  • क्लिक करने के बाद अपना खसरा संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको “जमा करें” बटन पर क्लिक करना है। 
  • आपके खसरे का नक्शा अब आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहां से आप अपनी भूमि का पूरा विवरण और नक्शा देख सकते हैं।

एम पी भूलेख पोर्टल पर Login करे

अगर आप MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आपको सबसे पहले MP Bhulekh पोर्टल पर जाना है। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर “लॉगिन का एक फॉर्म” दिखाई देगा। 

  • इस फॉर्म में आपको Login ID डालकर अपने Department को सेलेक्ट करना है। 
  • फिर Password और कैप्चा डालकर नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपका अकाउंट एमपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा।  

एम पी भूलेख पोर्टल पर Registration करे

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर two types के registration की सुविधा दी गई है। जैसे :- 

1) Register as Public User

  • सबसे पहले आपको MP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • अब लॉगिन फॉर्म के नीचे हरे रंग के Register as Public User बटन पर क्लिक करना है। 

  • अब Register as Public User का एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में आपको सामान्य जानकारी (General Information) और सूचना संचार जानकारी (Communication Information) भरकर  पंजीकृत करें (Register) बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपका public user अकाउंट रजिस्टर हो जाएगा। 
  • आप अपना username और password डालकर आसानी से लॉगिन कर सकते है। 

2) Register as Internal User

  • आपको मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल पर लॉगिन फॉर्म के नीचे Sky कलर के बटन Register as Internal User पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको स्क्रीन पर Register as Internal User का एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर (Aadhar Number), KYC, Motherboard Serial No, Processor Serial No, और System Serial No. की जानकारी भरनी है। 
  • इसके बाद आपको व्यक्तिगत जानकारी और लॉगिन डिटेल्स भरनी है। 

  • लॉगिन डिटेल्स में आपको अपने सभी दस्तावेज अपलोड करने है। 
  • इसके बाद आपको पद स्थापन(Posting Information) भरनी है। 

  • जानकारी भरने के बाद आपको सबसे नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपका  Internal User अकाउंट रजिस्टर हो जाएगा। 
  • आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते है। 

MP Bhulekh संपर्क जाणकारी

संपर्क विवरणविवरण
ई-मेल:support[dot]gis[at]begl[dot]org[dot]in
हेल्प डेस्क नंबर18002030311 (टोल-फ्री)
ई-मेल (क्लर्क कार्यालय)clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in